19 फ़रवरी 2013 - 20:30

ईरान के राष्ट्रपति ने कुवैत राजशाही के डिप्टी मिनिस्टर शेख अली अल जर्राह अल सबाह के साथ बैठक में ईरान और कुवैत के बीच सम्बंध को और महत्वपूर्ण और भाईचारे पर आधारित जाना और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बड़ी नेमत बताया

ईरान के राष्ट्रपति ने कुवैत राजशाही के डिप्टी मिनिस्टर शेख अली अल जर्राह अल सबाह के साथ बैठक में ईरान और कुवैत के बीच सम्बंध को और महत्वपूर्ण और भाईचारे पर आधारित जाना और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बड़ी नेमत बताया। 
तसनीम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कल दोपहर तेहरान में कुवैत राजशाही के डिप्टी मिनिस्टर शेख अली अल जर्राह अल सबाह के साथ बैठक में ईरान व यूरेशिया के क्षेत्र में सहयोग शीर्षक के अंतर्गत आयोजित होने वाली कॉंफ़्रेंस की ओर इशारा करते हुए उम्मीद जताई कि इसके नतीजे में इलाक़े के मुल्कों में गहरे और स्थिर सम्बंध पैदा होंगे।
अहमदीनेजाद ने एशियन फंड के गठन के लिए कुवैत के राजा के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इस फंड में एशियन देशों का हिस्सा लेना एशियाई मुल्कों और सरकारों के लिए बहुत लाभदायक है।
कुवैत राजशाही के डिप्टी मिनिस्टर शेख अली अल जर्राह अल सबाह ने भी इस बैठक में ईरान को कुवैत के राजा का संदेश देते हुए कहा ईरान इलाक़ाई समीकरणों में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
एशियन बैठक में इस मुल्क की मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी एशियन देशों की बैठक की कामयाबी में निर्णायक है।